पहली बार आज बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी,बालाजी का करेंगे दर्शन साथ हीं कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव

 पहली बार आज बागेश्वर धाम आएंगे पीएम मोदी,बालाजी का करेंगे दर्शन साथ हीं कैंसर अस्पताल की रखेंगे नींव
Sharing Is Caring:

प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दोपहर 12.30 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से 12.55 पर बागेश्वर धाम हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बागेश्वर धाम में कैंसर हॉस्पिटल का विधि-विधान से शिलान्यास करेंगे। वे करीब एक घंटे बागेश्वर धाम में रहेंगे, जिसके बाद 2.10 पर खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचकर भोपाल के लिए रवाना होंगे। भोपाल में पीएम मोदी 24 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भोपाल में शामिल होंगे।बता दें कि बागेश्वर धाम के मुख्य मंदिर से करीब 3 किलीमीटर की दूरी पर पीएम मोदी के उतरने के लिए 3 हेलिपेड बनाए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए एसपीजी ने सारा कमांड अपने हाथों में ले लिया है। सेना का हेलीकॉप्टर बागेश्वर धाम पर उतर चुका है और लगातार चारों तरफ निगरानी की जा रही है। बागेश्वर धाम पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात है और आने जाने वालों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।

1000481497

बता दें कि पीएम मोदी का विशेष विमान खजुराहो एयरपोर्ट पर उतरेगा, जिसके बाद वे वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बागेश्वरधाम पहुंचेंगे।बागेश्वर धाम पर 72 गजेटेड अधिकारी, 15 आईपीएस, 55 एएसपी-डीएसपी तैनात हो चुके हैं। एसपीजी लगातार अपना रुट चेक कर रही है। पूरे क्षेत्र को एंटी ड्रोन जोन घोषित किया गया है। वाहनों, होटलों और धर्मशालाओं की लगातार चेकिंग की जा रही है। ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा, साथ ही खजुराहो एयरपोर्ट नो फ्लाइंग जोन रहेगा। ये सभी इंतजाम पीएम की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post