सीसामऊ सीट पर सपा ने लहराया परचम,6 सीटों पर अभी भी आगे है बीजेपी

 सीसामऊ सीट पर सपा ने लहराया परचम,6 सीटों पर अभी भी आगे है बीजेपी
Sharing Is Caring:

कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए हैं। यहां सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी शानदार जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। नसीम सोलंकी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के सुरेश अवस्थी को 8629 मतों से हराया। सीसामऊ सीट पर कुल 132973 वोट पड़े, जिसमें नसीम सोलंकी को 69666 और सुरेश अवस्थी को 61037 वोट हासिल हुए। वहीं तीसरे स्थान पर वीरेंद्र कुमार को 1409, अशोक पासवान को 266, कृष्ण कुमार यादव को 113 तथा 482 लोगों ने नोटा का बटन दबाया।गाजियाबाद शहर विधानसभा (56) सीट पर 14 वें राउंड की मतगणना संपन्न हो गई है। इस सीट पर भाजपा के संजीव शर्मा को 56459, जबकि सपा के सिंह राज जाटव को 15819 वोट मिले हैं। भाजपा के संजीव शर्मा 40640 वोट से आगे चल रहे हैं।

1000430795

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट पर 13 राउंड की मतगणना हो गई है। इस सीट पर BJP के सुरेंद्र दिलेर को 43930, जबकि सपा की चारु केन को 24288 वोट मिले हैं। यहां पर भाजपा के सुरेंद्र दिलेर 19642 वोटों से आगे हैं।मीरापुर विधानसभा उपचुनाव- रालोद प्रत्याशी मिथिलेश पाल 18281 वोट से आगेमझवां विधानसभा उपचुनाव- भाजपा प्रत्याशी सुचिस्मिता मौर्य 2772 वोट से आगेकरहल विधानसभा उपचुनाव- सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 21939 वोट से आगेखैर विधानसभा उपचुनाव- भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर 19642 वोट से आगेसीसामऊ विधानभा उपचुनाव- सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी 14536 वोट से आगे

Comments
Sharing Is Caring:

Related post