चिराग की पार्टी का बड़ा ऐलान,झारखंड चुनाव में उतरेगी LJPR

 चिराग की पार्टी का बड़ा ऐलान,झारखंड चुनाव में उतरेगी LJPR
Sharing Is Caring:

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) झारखंड में भी चुनाव लड़ना चाहती है. इसके लिए पार्टी ने एनडीए शीर्ष नेतृत्व के सामने सीटों की मांग रखी है. शुक्रवार को जमुई दौरे पर पहुंचे सांसद सह लोजपा (आर) के झारखंड प्रभारी अरुण भारती ने ये बातें कहीं. परिसदन में प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी का स्टैंड है कि झारखंड में भी चुनाव लड़ा जाए. इसकी तैयारी की जा रही है।अगर सीटों की मांग पूरी नहीं की जाती तो लोकजनशक्ति पार्टी क्या करेगी तथा बिहार विधानसभा चुनाव पर इसका क्या असर पड़ेगा।

1000386108

इस सवाल के जवाब में लोजपा आर के सांसद ने कहा कि भविष्य को लेकर कयास लगाना ठीक नहीं है. हमलोग एक-एक कदम चलकर आगे बढ़ते हैं. गठबंधन में सीटों को लेकर जो फैसला होगा तब का तब तय किया जाएगा. बिहार विधानसभा चुनाव के संबंध में अरुण भारती ने कहा कि गठबंधन के पांचो दल साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post