हरियाणा में राहुल गांधी चाहते हैं पूर्ण बहुमत की सरकार,गुटबाजी को कंट्रोल करने में जुटी पार्टी

 हरियाणा में राहुल गांधी चाहते हैं पूर्ण बहुमत की सरकार,गुटबाजी को कंट्रोल करने में जुटी पार्टी
Sharing Is Caring:

हरियाणा विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी इस बार कोई चूक नहीं चाहते। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद चुनाव की तैयारी का अपडेट ले रहे हैं। राहुल गांधी का विशेष ध्यान जहां कश्मीर विधानसभा चुनाव पर है, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हरियाणा को लेकर सक्रिय हैं। खबर है कि हरियाणा में कांग्रेस बजरंग पूनिया समेत कुछ खिलाडिय़ों को भी चुनाव मैदान में उतारने की तैयारी कर रही है।विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मिल चुके हैं। सूत्र बताते हैं कि विनेश फोगाट थोड़ा संशय में हैं, लेकिन बजरंग पूनिया का इरादा बिल्कुल साफ है। खिलाडियों को मैदान में उतारने का यह रोडमैप हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा ने तैयार किया है।

1000385124

उनके बेटे और सांसद दीपेन्द्र हुड्डा लगातार एथलीट्स को पार्टी से जोडऩे की हर कोशिश में लगे हैं। बजरंग पूनिया को झज्जर जिले की बादली सीट से चुनाव लडने का अवसर मिल सकता है।हुड्डा चाहते हैं खुली छूट और कांग्रेस गुटबाजी कंट्रोल करने के लिए प्रतिबद्ध रहे।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुड्डा और उनकी टीम विधानसभा चुनाव में खुली छूट चाहती है। हर राज्य की तरह हरियाणा कांग्रेस में कई गुट हैं। कु. शैलजा, रणदीप सुरजेवाला समेत तमाम नेताओं के समर्थक हैं। किरण चौधरी के भाजपा में जाने के बाद हुड्डा का गुट राज्य में काफी मजबूत स्थिति में है। लेकिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इस बार विधानसभा चुनावों में किसी तरह की गुटबाजी नहीं चाहते। टीम राहुल का मानना है कि कांग्रेस हर चुनाव में बहुत अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन इसके नेताओं को इसके लिए आपस में तालमेल बनाने और गुटबाजी को छोडक़र एकजुटता के साथ चुनाव लडऩे पर विशेष ध्यान देना होगा। फिलहाल दीपक बावरिया, अजय माकन समेत तमाम वरिष्ठ नेता हरियाणा में चल रही गतिविधियों पर बारीक नजर हुए हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की टीम भी हरियाणा में काफी सक्रिय है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post