अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के सात विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु सी.एम.एस. छात्रा को आमन्त्रण

 अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के सात विश्वविद्यालयों में पढ़ाई हेतु सी.एम.एस. छात्रा को आमन्त्रण
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 13 जून। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा मैत्रेयी श्रीवास्तव ने उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका एवं इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में पढ़ने हेतु आमन्त्रण मिला है। मैत्रेयी को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की यूमास बोस्टन एवं एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी एवं इंग्लैण्ड की कार्डिफ यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर, डरहम यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग एवं किंग्स कालेज लंदन द्वारा आमन्त्रित किया गया है। सी.एम.एस. छात्रा ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने मैत्रेयी के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम रोशन किया है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post