942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा सम्मानित,गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा गैलेंट्री अवॉर्ड्स

 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा सम्मानित,गणतंत्र दिवस के मौके पर दिया जाएगा गैलेंट्री अवॉर्ड्स
Sharing Is Caring:

गणतंत्र दिवस के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स का ऐलान हो चुका है. इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति के द्वारा सम्मानित किया जाएगा. इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा. जिन 95 जवानों को वीरता पुरस्कार मिलेगा, उनमें 78 पुलिसकर्मी हैं और 17 फायर विभाग के कर्मचारी हैं.वहीं, जिन 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा.

1000468504

इनमें 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं.इसके अलावा जिन 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा, उनमें 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 पुरस्कार नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा के जवानों को दिए जाएंगे.

Comments
Sharing Is Caring:

Related post