जारी हुआ 10वीं परीक्षा का रिजल्ट,81.79 प्रतिशत छात्रों ने पास किया परीक्षा
इस बार मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक राज्यभर के 1,699 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें 7,85,726 छात्राएं और 7,26,961 छात्र थे। परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई गई थी।बिहार बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने बताया कि इस कार 81.79 प्रतिशत छात्रों ने परीक्षा पास किया है।

शिक्षा मंत्री ने सभी छात्र और छात्राओं को मैट्रिक परीक्षा पास करने की बधाई दी। बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट में खास बात यह है कि इस बार पहले स्थान पर दो छात्राएं शामिल हैं। इसमें सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई की पुष्पांजलि कुमारी और उच्च माध्यमिक विद्यालय, वैशाली की सबरीन परवीन ने संयुक्त रूप टॉप किया है। दोनों ने 492 यानी 98.40% अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। बिहार बोर्ड ने दोनों छात्राओं को बधाई दी है।
