सी.एम.एस. के 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास

 सी.एम.एस. के 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास
Sharing Is Caring:

लखनऊ, 14 मई। आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2023 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर  लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा की नेशनल मेरिट लिस्ट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने कब्जा जमाया है, जिसमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर ऑल इण्डिया टॉपर बने हैं जबकि 99.50 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 3 छात्रों, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित की है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. के 4 छात्रों ने 99.25 प्रतिशत अंको के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित की है, जिनमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा शामिल हैं। 

            आई.सी.एस.ई. (कक्षा-10) की बोर्ड परीक्षा में सी.एम.एस. के 15 छात्रों ने नेशनल मेरिट लिस्ट के द्वितीय व तृतीय स्थानों पर कब्जा जमाया है। 99.60 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अनुकृति दिनेश राय एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्र श्रेष्ठ मेहरोत्रा ने द्वितीय नेशनल रैंक अर्जित की है जबकि 99.40 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 13 छात्रों ने तृतीय नेशनल रैंक अर्जित की है, जिनमें गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के अक्षत यादव एवं हशीर शेख, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के सोहम त्रिपाठी व शिवांग कुमार शुक्ला, अलीगंज (प्रथम कैम्पस) की नित्या मिश्रा, चौक कैम्पस के मोहम्मद सायम सुल्तान एवं सुकृति त्रिपाठी, महानगर कैम्पस के अशीष शुक्ला, रितिज पाठक, रितिशा पाठक, सार्थ तिवारी, सकीना हसन एवं राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र निखिल सक्सेना शामिल हैं।इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा है।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post