प्रशांत किशोर 1162 वोट से चल रहे है आगे,तीसरे राउंड में भी बढ़त जारी

 प्रशांत किशोर 1162 वोट से चल रहे है आगे,तीसरे राउंड में भी बढ़त जारी
Sharing Is Caring:

आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का परिणाम आएगा. सुबह 8 बजे से मतों की गिनती जारी है. 30 जुलाई को वोट डाले गए थे. 34.30 प्रतिशत मतदान हुआ था. इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है. भारतीय जनता पार्टी से नीरज सिन्हा, राष्ट्रीय जनता दल से रेखा गुप्ता और जन सुराज पार्टी से प्रशांत किशोर मैदान में हैं. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के इस्तीफे के बाद इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं.तीसरे सेकेंड राउंड की गिनती पूरी. प्रशांत किशोर (जन सुराज)- 5032 वोट, 1162 वोट से आगे चल रहे हैं. दूसरे नंबर पर नीरज कुमार (भाजपा)- 3870 वोट.

1000803444

तीसरे नंबर पर रेखा कुमारी (राजद)- 767 वोट.बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना से पहले बीजेपी ने जीत का भरोसा जताया है. वहीं बीजेपी ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं. जीत की खुशी में दो क्विंटल लड्डू बनवाए जा रहे हैं, जिन्हें मतगणना में जीत मिलने के बाद कार्यकर्ताओं और आम लोगों के बीच वितरित किया जाएगा।पटना स्थित एएन कॉलेज काउंटिंग सेंटर की सुरक्षा के लिए ड्रोन से निगरानी की जा रही है. मतगणना केंद्र से 300 मीटर के दायरे में रखी जा रही नजर।

Comments
Sharing Is Caring:

Related post