BJP और RLJD में हुई डील,गृहमंत्री से मीटिंग के बाद कुशवाहा बोले-मोदी सब पर भारी
पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बाद अमित शाह से उपेंद्र कुशवाहा की मुलाकात के बाद बिहार की सियासत में नई हलचल पैदा हो गई है। यह चर्चा जोरों पर है कि उपेंद्र कुश का अगला कदम क्या होगा? कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लो जनता दल आगामी चुनाव अपने बल पर लड़ेगी या एनडीए में कुशवाहा की फिर वापसी होगी। दिल्ली से पटना लौटे उपेंद्र कुशवाहा ने इस मसले पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में उनका स्टैंड क्या होगा, यह समय आने पर बताएंगे।